Punjab Kesari MP ads

MP में कलेक्टर का बड़ा एक्शनः एसडीएम और तहसीलदार को तत्काल हटाया, विभाग में मचा हड़कंप

Wednesday, Jun 03, 2026-02:36 PM (IST)

शहडोलः मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में ब्योहारी तहसील कार्यालय के एक कर्मचारी के लोकायुक्त ट्रैप में पकड़े जाने के बाद कलेक्टर केदार सिंह ने ब्योहारी के एसडीएम और तहसीलदार को उनके पदों से हटाकर कलेक्ट्रेट से संबद्ध कर दिया है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कलेक्टर केदार सिंह ने प्रशासन की छवि प्रभावित होने के मद्देनजर एसडीएम ब्योहारी भागीरथी लहरे और तहसीलदार ब्योहारी राजकुमार कोल को तत्काल प्रभाव से उनके पदों से हटाकर शहडोल कलेक्ट्रेट में अटैच कर दिया है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में रीवा लोकायुक्त पुलिस ने ब्योहारी एसडीएम न्यायालय में लंबित एक प्रकरण से जुड़े मामले में बाबू लल्लू प्रजापति को 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था।

आरोप है कि संबंधित प्रकरण में निर्णय प्रभावित करने के लिए रिश्वत की मांग की गई थी। लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए यह प्रशासनिक कदम उठाया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News