Punjab Kesari MP ads

MP के किसानों को मिली बड़ी राहत, सरकार के फैसले ने बढ़ाई खुशी

Wednesday, May 20, 2026-06:35 PM (IST)

भोपालः मध्य प्रदेश के लाखों किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश सरकार ने गेहूं खरीदी की अंतिम तारीख 23 मई से बढ़ाकर अब 28 मई कर दी है। मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने ऐलान करते हुए कहा कि जिन किसानों ने स्लॉट बुकिंग करा ली है, वे अपनी उपज आसानी से बेच सकेंगे।

सीएम ने कहा कि सरकार किसानों से किए हर वादे को निभाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश इस साल देश में सबसे ज्यादा गेहूं खरीदने वाला राज्य बन गया है। अब तक प्रदेश में 91 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा गेहूं की खरीदी की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने माना कि इस बार भंडारण, वारदाने की कमी, बेमौसम बारिश और परिवहन जैसी कई चुनौतियां सामने आईं, लेकिन इसके बावजूद सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में सरकार किसान, गरीब, महिला और युवाओं के हित में लगातार फैसले ले रही है। गेहूं खरीदी की तारीख बढ़ने से उन किसानों को बड़ी राहत मिलेगी, जो अब तक अपनी उपज समर्थन मूल्य पर नहीं बेच पाए थे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News