MP उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा बोले- भाजपा के प्रत्याशी लगभग घोषित, कमलनाथ के भांडेर दौरे पर कसा तंज
Monday, Oct 05, 2020-11:50 AM (IST)
भोपाल (प्रतुल पाराशर): पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांडेर दौरे को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि कमलनाथ भांडेर जा रहे हैं उनका स्वागत है, लेकिन चुनावी कार्यक्रमों के दौरान जो शासन-प्रशासन और हाईकोर्ट का निर्णय है सबको मानना होगा। कांग्रेस के मौन प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा है कि कांग्रेस अपने कार्यकाल में बढ़े दुष्कर्म की रिपोर्ट पर धरने प्रदर्शन कर रही है, चिल्ला-चिल्लाकर झूठ बोल रहे हैं।
भाजपा सरकार के मंत्री बिसाहूलाल सिंह जी को बदनाम करने के लिए कांग्रेस फेक फोटो का सहारा ले रही है। इससे साबित होता है कि उसमें चुनाव मैदान में सीधा सामने करने की हिम्मत नहीं है। तभी वो पीठ पीछे साजिश कर रही है जबकि बिसाहूलाल जी बहुत अनुभवी और वरिष्ठ नेता हैं।@BJP4MP @INCMP pic.twitter.com/gOfR9ghWe1
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) October 5, 2020
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश में बढ़ रहे रेप के मामलों को लेकर कहा है कि हम दोषियों के खिलाफ हर हाल में सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे। बिसाहुलाल के वायरल हो रहे पोस्ट को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह सब कांग्रेस के द्वारा फैलाया जा रहा है, फेक न्यूज़ है, भाजपा के प्रत्याशी लगभग घोषित हो चुके हैं, सूची में कोई देरी नहीं की जा रही। हमारा संकल्प प्रदेश का विकास, किसान विकास, रोजगार देने का है, संकल्प है यह हमारा और हम लगातार इसे पूरा करते रहेंगे। कांग्रेस हर चुनाव में झूठ बोलती है, और अब प्रचार के समय घर-घर जाकर झूठ बोलेंगे। कांग्रेस को अपना काम लेकर जनता के बीच जाना चाहिए, हमारी बुराई करने से कोई फायदा नहीं है।
.@INCMP के नेताओं को @BJP4MP कोसने के बजाय अपने 15 महीने के सरकार के कामकाज की बात करनी चाहिए। जनता को बताना चाहिए कि वे पिछले चुनाव में किए गए वादे क्यों नहीं पूरे कर पाए। अब उपचुनाव सामने आने पर संकल्प पत्र के नाम पर फिर से वही वादे दोहरा रहे हैं। जनता उनकी असलियत जान चुकी है। pic.twitter.com/BfZ9dHvKMy
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) October 5, 2020
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
MP में तीसरी संतान पर अफसर की नौकरी गई,CM ने कहा था- नौकरी नहीं जाएगी, विभाग बोला- आदेश नहीं मिला है

