Punjab Kesari MP ads

NCRB ने जारी की रिपोर्ट, दुष्कर्म के मामलों में MP लगातार तीसरे साल पहले नंबर पर

Friday, Jan 10, 2020-02:09 PM (IST)

भोपाल: बुधवार को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की जारी रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2018 में देश में बलात्कार की कुल 33,356 घटनाएं हुईं। साल 2018 में देश में रोजाना औसतन 80 हत्याएं, 289 अपहरण तथा 91 दुष्कर्म की घटनाएं हुईं। वहीं बलात्कार के मामलों में वर्ष 2018 में एक बार फिर मध्य प्रदेश देश में पहले नंबर पर रहा। मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान दूसरे (4,335), उत्तर प्रदेश  तीसरे(3,946), महाराष्ट्र  चौथे(2,142) तथा छत्तीसगढ़ पांचवे (2,091) नंबर पर रहा।

 वहीं ताजा आंकड़े के अनुसार, 2018  में अकेले मध्यप्रदेश के 16 प्रतिशत मामले हैं। 2018 में मध्य प्रदेश में दुष्कर्म के 5,433 मामले दर्ज हुए। इनमें से 54 मामलों में पीड़िता 6 साल से कम उम्र की थी। साल 2018 में दर्ज 2,841 केसों में पीड़िता 18 साल से कम उम्र की थी, जबकि 142 पीड़िताओं की उम्र 6 से 12 वर्ष के बीच थी।

वहीं यह तीसरा साल है जब मध्यप्रदेश नंबर वन पर रहा है। इससे पहले साल 2016 और 2017 में भी राज्य में दुष्कर्म के सर्वाधिक केस दर्ज किए गए थे। 2018 में दर्ज मामलों में 2017 की तुलना में कमी आई है। 2017 में प्रदेश में दुष्कर्म के 5,562 केस दर्ज किए गए थे, लेकिन 2016 में दर्ज 4,882 के मुकाबले 2018 में यह बढ़ गया। वहीं मध्य प्रदेश अभियोजन विभाग के आंकड़ों के अनुसार बच्चियों के साथ बलात्कार के 18 मामलों में अदालत ने वर्ष 2018 में दोषियों को मौत की सजा सुनाई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Related News