नेपाल के प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश से दिल्ली के लिए रवाना, CM शिवराज ने दी विदाई

6/3/2023 2:54:10 PM

इंदौर(गौरव कंछल): मध्य प्रदेश में दो दिवसीय दौरे के बाद  नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड आज इंदौर से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। पीएम प्रचंड को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भावभीनी विदाई दी। जाते जाते प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने मध्यप्रदेश सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने इंदौर में कहा भारत-नेपाल के रिश्तों को हिमालय जितनी ऊंचाई पर ले जाएंगे।

PunjabKesari

बता दें कि नेपाल के पीएम दो दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर शुक्रवार सुबह इंदौर पहुंचे। यहां सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनका फूलों से स्वागत किया था। इसके बाद वे शाम को महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन के लिए रवाना हुए। फिर इंदौर वापसी पर उन्होंने ट्रेंचिंग ग्राउंड स्थित नेफ्ररा मैटेरियल रिकवरी सेंटर का निरीक्षण किया। इसके बाद होटल मैरियट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से आयोजित डिनर में शामिल हुए। यहां प्रचंड ने नेपाली नागरिकों को संबोधित किया। इस दौरान करीब 50 से अधिक नेपाली नागरिक मौजूद थे। जो वर्षों से इंदौर में रह रहे हैं। सभी के हाथ में भारत और नेपाल के झंडे थे।

PunjabKesari

वहीं आज शनिवार दोपहर पुष्प कमल प्रचंड दहल नई दिल्ली से रवाना हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें विदाई दी। इस दौरान उनके साथ जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, विधायक गण रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, मालिनी गौड़ तथा महेंद्र हार्डिया, गौरव रणदिवे तथा राजेश सोनकर, युवा आयोग के अध्यक्ष डॉ निशांत खरे, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संभागायुक्त डॉ पवन कुमार शर्मा, आईजी राकेश गुप्ता, पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर, कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी, नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News