सरकार का बड़ा फैसला, लंबा इंतजार खत्म, राज्य में निगम, मंडल और आयोगों में कीं नई नियुक्तियां,इन चेहरों की लगी लॉटरी
Tuesday, Jul 07, 2026-10:06 PM (IST)
रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): छत्तीसगढ़ सरकार ने अहम नियुक्तियां की है। विभिन्न निगम, मंडलों और आयोगों में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। नए जारी आदेश के अनुसार, ममता साहू को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि गौरीशंकर श्रीवास को केश शिल्प बोर्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा राजीव लोचन महाराज को गौ सेवा आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं सुधीर गौतम को शिक्षा आयोग के अध्यक्ष पर नियुक्त किया गया है।
राज्य सरकार ने शाकंभरी बोर्ड सहित अन्य निगमों और मंडलों में भी नई नियुक्तियां की हैं। जिनकी पूरी सूची यहां पर हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड: गौरीशंकर श्रीवास (अध्यक्ष) और देवशरण सेन (सदस्य)
राज्य महिला आयोग- डॉ. ममता साहू (अध्यक्ष)
छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग: रामलाल चौहान (अध्यक्ष) एवं वेदराम मनहरे (उपाध्यक्ष)। सौरभ सिंह जागृत, दुर्गा महेश्वर (सदस्य) और दयावंत धर बांधे (तीनों सदस्य)
छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड: आनंद निषाद (अध्यक्ष), और नेतराम निषाद (सदस्य)
छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडल, रायपुर – राजेश कुमार राजपूत (अध्यक्ष) और सुमन मुथा (सदस्य)
शाकंभरी बोर्ड: राजेंद्र नायक (अध्यक्ष), बसंत पटेल, प्रेमलाल पटेल, संतोष पटेल एवं प्रेम पटेल (चारों सदस्य)
छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग: सुधीर गौतम (अध्यक्ष)
राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग: मनमथ नाथ शर्मा (सदस्य)
छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम: प्रसन्ना अवस्थी (सदस्य)
रायपुर विकास प्राधिकरण: डॉ. जे.पी. शर्मा (उपाध्यक्ष)
छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल: किशोर महानंद (उपाध्यक्ष)
गौ सेवा आयोग: आनंद कुमार तिवारी ( राजीव लोचन दास महाराज (उपाध्यक्ष)
छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग: मंगल दास ठाकुर (उपाध्यक्ष)

