Punjab Kesari MP ads

कुदवा से बनी रोटी खाने से दो परिवार के 9 लोग बीमार, उल्टी चक्कर आने पर अस्पताल में उपचार जारी

Monday, Nov 25, 2024-07:40 PM (IST)

पन्ना। (टाइगर खान): मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के गुनौर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम बिल्हा में दो परिवारों को कुदवा से बनी रोटी खाना महंगा पड़ गया, और दोनों ही परिवारों के 9 लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए, जिन्हें आनन-फानन में प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक होने की वजह से उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।

जहां दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। बता दें की घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कुशवाहा परिवार के द्वारा कुदवा का आटा पिसवाया गया था, और पड़ोस में रहने वाले विश्वकर्मा परिवार के द्वारा कुशवाहा परिवार से कुदवा का आटा खाने के लिए मांगा था।

PunjabKesari दोनों ही परिवारों ने उस आटे से रोटी बनाकर खा ली। जिसके बाद देखते ही देखते परिवार बालों को उल्टी और चक्कर की शिकायत होने लगी, जिसके बाद परिजन उन्हें गुनौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। कुशवाहा परिवार के 7 और विश्वकर्मा परिवार के 2 लोग कुदवा के आटे की रोटी खाने से बीमार हुए है। जिन में दो बच्चे भी शामिल है। हालांकि अभी सभी का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News