Punjab Kesari MP ads

प्रदेश के मुखिया ने दिल खोलकर लिए कांग्रेसी हार के मजे, बोले-75 सीटर वाले जहाज में 25 विधायक भी नहीं बैठे’

Saturday, Jun 13, 2026-05:55 PM (IST)

(भोपाल): कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त  (Meenakshi Natarajan Nomination) होने पर बीजेपी में काफी खुशी और उत्साह है। भगवा पार्टी इस चीज की खुशी में है कि तीसरी सीट में उनके कब्जे में आ गई और संख्या बल होते हुए भी कांग्रेस ये सीट हार गई ।

हालांकि इस सीट पर कांग्रेस ने पूरा दमखम लगाया था और अपने विधायकों की संभावित खरीद फरोख्त को देखते हुए उन्हें मध्य प्रदेश से शिफ्ट करने का भी प्लान तैयार कर लिया था।  कांग्रेस प्रत्याशी का फॉर्म निरस्त होने से पहले कांग्रेस अपने सभी 64 विधायकों को कर्नाटक शिफ्ट करने वाली थी औऱ इस काम के लिए निजी जहाज भी भोपाल मंगवाया लिया गया था। अब इस सारे मामले को लेकर प्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने ऐसा तंज कसा है जो कांग्रेस को दर्द दे सकता है।  

75 सीटर वाले विमान में 25 विधायक भी नहीं बैठे-मोहन

मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कांग्रेस के मजे लेते हुए कहा है कि उनके  75 सीटर जहाज में 25 विधायक भी नहीं बैठे । मोहन ने कहा कि मुझे तो समझ नहीं आता कांग्रेस कितने तरीके और कितने प्रकार से झूठ बोलती है। कांग्रेस की प्रत्याशी भी झूठ बोलती है क्योंकि चालाकी से तेलंगाना मामले को छिपाया । सीएम ने कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को ना अपने नेता पर भरोसा है, ना कार्यकर्ताओं पर और  न ही अपने विधायकों पर।  हवाई जहाज तो लाए थे 75 सीट वाला लेकिन जहाज में 25 विधायक भी नहीं बैठे।

सीएम ने कहा कि तुम्हारे हवाई जहाज में लोग नहीं बैठे तो हम क्या करे? ये केवल बेवकूफ बनाने का तरीका है।इस तरह से सीएम मोहन ने कांग्रेस के मजे लिए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News