Punjab Kesari MP ads

एक साथ 50 से ज्यादा पटवारियों को थमाया गया नोटिस, स्वामित्व योजना के तहत लापरवाही पर कार्रवाई; मची खलबली

Wednesday, Oct 07, 2026-12:57 PM (IST)

ग्वालियरः मध्यप्रदेश के ग्वालियर में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जिले में एक साथ 50 से ज्यादा पटवारियों को नोटिस जारी किया गया हैं। बता दें कि स्वामित्व योजना पर लापरवाही बरतने पर शासन ने यह बड़ी कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार, ग्वालियर में 50 से अधिक पटवारियों को प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी किया हैं। यहां एसडीएम स्तर के अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यरत पटवारियों को अलग-अलग योजनाओं और कामों को लेकर नोटिस जारी किए हैं। इसमें फसल गिरदावरी, गरती, फार्मर रजिस्ट्री और ई-केवाईसी जैसे काम शामिल हैं।

हालांकि ये नोटिस स्वामित्व योजना से जुड़े कामों को लेकर जारी किए गए हैं, लेकिन इससे साफ है कि प्रशासन अब काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा। सभी पटवारियों को स्वामित्व योजना के तहत लंबित काम जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, काम में लापरवाही करने पर आगे और सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News