भोपाल में ऑटो ड्राइवर की अश्लील हरकत, बाथरूम करने के बहाने अंधेरे में रोक दी गाड़ी, महिला को दिखाया प्राइवेट पार्ट

Wednesday, Apr 30, 2025-02:15 PM (IST)

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में शर्मनाक हरकत सामने आई है। एक ऑटो चालक ने महिला से अश्लील हरकत की है। ऑटो चालक ने बाथरूम का बहाना बनाकर महिला को प्राइवेट पार्ट दिखा दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बैरागढ़ थाना क्षेत्र की यह पूरी घटना है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओला ऑटो चालक का नाम है जो महिला को बिठाकर ले जा रहा था। इस दौरान अंधेरे में गाड़ी रोक दी और बाथरूम करने के बहाने महिला को प्राइवेट पार्ट दिखाया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की। बैरागढ़ पुलिस ने  आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है, आरोपी आमिर ऐशबाग क्षेत्र का रहने वाला है।

बैरागढ़ थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि ऑटो चालक ने महिला को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया है। आरोपी को पकड़कर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी का नाम आमिर साहिद है, जो ऐशबाग इलाके का रहने वाला है।अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News