भोपाल में देर रात थोकबंद तबादले, देर रात 699 पुलिसकर्मी किए इधर से उधर

Tuesday, Jun 17, 2025-01:44 PM (IST)

भोपाल : राजधानी भोपाल की शहर पुलिस कमिश्नरेट के अतंर्गत आने वाले सभी 37 थाने में पिछले 5 साल से अधिक समय से पदस्थ 699 पुलिसकर्मियों की कल देर रात तबादला सूची जारी कर दी गई है। पीएचक्यू के आदेश के बाद जारी की गई इस सूची में 30 उप निरीक्षक, 56 सहायक उप निरीक्षक, 313 प्रधान आरक्षक और 301 आरक्षक शामिल हैं। पुलिस विभाग में हुए इस ट्रांसफर को लेकर कहा जा रहा है कि एक ही थाने में लंबे से जमे होने की वजह से कई शिकायतें सामने आ रही थी जिसके चलते इस पर संज्ञान लिया गया।

हालांकि लंबे समय से भोपाल में पदस्थ रहने के कारण ट्रांसफर किए गए पुलिसकर्मियों कुछ ऐसे पुलिसकर्मी भी शामिल है जो पहले कभी ना कभी इन थानों से रह चुके हैं। लेकिन बाद में फिर से ये उसी थाने में पदस्थ हो गए थे। ऐसी समस्या प्रदेश भर में सामने आई जिसके बाद पुलिस मुख्यालय ने इस व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए थे, कि लंबे समय से जमे पुलिसकर्मियों को ट्रांसफर कर नए पुलिसकर्मियों को थानों में पदस्थ किया जाए। शहर के सभी थानों में ये फेरबदल किया गया है जिसमें अजाक जैसे थाने भी शामिल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News