शिवपुरी में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पूर्व जनपद सदस्य की हुई मौत..

Sunday, Aug 18, 2024-10:22 PM (IST)

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में फोरलेन हाईवे पर रविवार की देर शाम को अज्ञात वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी, घटना बदरवास थाना क्षेत्र की है। आपको बता दें की इस हादसे में पूर्व जनपद सदस्य की मौत हो गई है और उनका बहनोई  गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए बदरवास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सूचना पर बदरवास थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

PunjabKesari प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदार थाना क्षेत्र के बीजरौनी गांव के रहने वाले पूर्व जनपद सदस्य कप्तान सिंह यादव अपने अशोकनगर जिले के रहने वाले बहनोई गुलाब सिंह यादव के साथ रिश्तेदार की गामी के बाद अपने गांव वापस लौट रहे थे, इस दौरान बदरवास के पास फोरलेन हाईवे पर वासुदेव कुटुंब होटल के सामने उनकी बाइक में पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी इस घटना में पूर्व जनपद सदस्य की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News