Punjab Kesari MP ads

चिलचिलाती धूप में गर्म रेत पर बैठकर पागल बाबा कर रहे हैं सूर्य साधना, हैरान कर देगी तस्वीरें

Thursday, May 25, 2023-01:46 PM (IST)

सीहोर (धर्मेंद्र राय): चिलचिलाती धूप तापमान 45 डिग्री जहां एक ओर आम इंसान इस भीषण गर्मी में कूलर और AC का सहारा ले रहा है। वही दूसरी ओर सीहोर से 11 किलोमीटर दूर ग्राम टिटौरा में पागल बाबा के नाम से मशहूर हठ योगी इस भीषण गर्मी में खुले आसमान के नीचे रेत के ढेर पर नंगे बदन बैठकर सूर्य साधना कर रहे हैं। पागल बाबा पिछले एक सप्ताह से प्रतिदिन इसी प्रकार सुबह 9 बजे से 5 बजे तक सूर्य साधना कर रहे हैं।

PunjabKesari

पूछने पर बाबा कहते हैं हम कोई योग नहीं जानते हम तो पागल बाबा है। प्रतिवर्ष पागल बाबा मई माह की भीषण गर्मी में इस तरह से सूर्य साधना करते हैं। बाबा का कहना है हम हनुमान जी के भक्त हैं। उन्ही की कृपा से करते हैं। हमारे कर्म है। इंसान को हमेशा कर्मशील रहना चाहिए। हालांकि बाबा इस कठिन साधना को कोई नाम नहीं देना चाहते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News