Punjab Kesari MP ads

पद पर बैठा भाजपा नेता गांजा तस्करी में गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

Wednesday, Jun 24, 2026-03:31 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर में गांजा तस्करी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जोन-1 क्षेत्र में भाजपा नेता को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि वह अवैध नशे के कारोबार में शामिल आरोपियों से संरक्षण राशि वसूलता था। पुलिस ने आरोपी नेता को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है।

जिले के थाना आजाद नगर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 54 स्थित भील कॉलोनी में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार से जुड़े एक मामले में भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष गोपाल सिंगार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गोपाल सिंगार पर ड्रग्स एवं चरस की अवैध बिक्री, बिक्री करवाने तथा उससे आर्थिक लाभ प्राप्त करने के आरोप हैं। मामले में थाना आजाद नगर पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद गोपाल सिंगार को न्यायालय क्रमांक 11 में पेश किया गया। सुनवाई के उपरांत न्यायालय ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल भेजने के आदेश दिए। मामले की जांच जारी है और पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News