Punjab Kesari MP ads

दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रैक्टर के अचानक चलने से खेल रहे बच्चे की दबकर मौत

Friday, Mar 01, 2019-12:17 PM (IST)

छतरपुर: जिले मे खेलते समय नाबालिग बच्चे की ट्रेक्टर से कुचल कर मौत का मामला सामने आया है। जहां बच्चे की मां और बहन सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बच्चे को गंभीर हालत मे जिला अस्पताल भी लाया गया लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, मामला छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना के शरमानपुरा का है। जहां प्रेमचंद कुशवाहा का 7 वर्षीय बेटा जशवंत अपने दोस्तों के साथ ट्रैक्टर पर चढ़कर खेल रहा था। इसी बीच ट्रेक्टर स्टार्ट हो गया और जशवंत उसकी चपेट मे आ गया और ट्रेक्टर के दोनों पहिये उस पर से निकल गए जिससे बच्चा बुरी तरह गंभीर हो गया।

PunjabKesari

जिसे पहियों के बीच से निकालकर स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जब तक उसकी सांसे चल रही थी। लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रैफर कर दिया।लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। बच्चे की मौत से परिवार जनो का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Related News