Punjab Kesari MP ads

दुबई से आए यात्री ने पेट में छिपाकर लाए सोने से भरे कैप्सूल, DRI ने धर दबोचा

Tuesday, Jan 28, 2020-02:54 PM (IST)

इंदौर: दुबई की फ्लाइट से पेट में सोना छिपाकर लाने का एक मामला सामने आया है। आरोपी यात्री को डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दो कैप्सूल के अंदर सेमी-सॉलिड रूप में करीब आधा किलो सोना भरा था, जिसकी कीमत 20 लाख रुपए से अधिक है।

PunjabKesari

डीआरआई की जोनल यूनिट को सूचना मिली थी कि एक यात्री लगातार दुबई से इंदौर के बीच यात्रा कर रहा है। इस पर 26 जनवरी की रात टीम ने एयरपोर्ट पर फ्लाइट आने पर चेकिंग की और उसे पकड़ा। जांच के दौरान यात्री के पास कैप्सूल मिले। वह इसे लेकर मुंबई जाने की तैयारी में था। डीआरआई ने मामला एयर इंटेलिजेंस यूनिट इंदौर कस्टम को सौंप दिया है

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News