Punjab Kesari MP ads

घरों की छतों पर 'प्रसव' करने को मजबूर मोर, पेड़ों की लगातार कटाई से जंगली जानवरों के अस्तित्व पर मंडराने रहा खतरा

Friday, Sep 15, 2023-03:34 PM (IST)

विदिशा(अमित रैकवार): नगरों का विस्तार साल दर साल आसपास के बाग-बगीचों को सड़क किनारे लगे पेड़ों को निगलता जा रहा है। जंगलों को काटकर मैदान बनाए जा रहे हैं या यूं कहें कि दूर खिसका दिए गए हैं। ऐसे में उन वन्य प्राणियों को अपनी भावी संतान को जन्म देने के लिए सुरक्षित स्थान मिलने मुश्किल हो गए हैं, जो बगीचों और कछवाड़ों में आश्रय पाते थे। हर साल शहरों में ऐसे मामले सामने आते हैं जब मोर जैसे पक्षी सूनी और हरी-भरी छतों पर अंडे दे देते हैं।

PunjabKesari

इस वर्ष इस मोर ने गंजबासौदा के गांधी चौक स्थित जैन परिवार के मकान की छत को अपने प्रसव के लिए एकदम उपयुक्त स्थान पाया है जबकि जिले भर में मोर का शिकार लगातार जारी है। दरअसल गंजबासौदा के परिवार के गृह स्वामी का छत पर आना-जाना कम था और वहां क्यारियों में झाड़ीनुमा पौधे लगे हुए हुए थे। दूसरी जगह इससे ज्यादा सुरक्षा मिलने की संभावना कम ही थी लिहाजा अब यह क्यारी इस मोर के लिए प्रसूति गृह से कम नहीं है।

PunjabKesari

मोर बस कुछ समय के लिए अपना आहार चुनने इधर-उधर जाती है बाकी समय अंडों को सेने में बिताती है। यह देखना कम सुखद नहीं होता है जब तेज झड़ी में भी मोर अपने अंडों पर पंख पसारे बैठी रहती है यह किसी ऋषि की तपस्या से कम नहीं है। अंडों को खतरा ऊपर आसमान में उड़ने वाले शिकारी पक्षियों से और नीचे बिल्लियों से बना हुआ है और मौर हरदम चौकन्नी बनी रहती है।

PunjabKesari

गृह स्वामी ने जब से इन बच्चों को देखा है तब से वे और उनके साथी इस बात का ध्यान रखते हैं कि मोर और उसके बच्चो को कोई नुकसान न पहुंचा जाए। घर के बच्चों के लिए यह सब अजूबा सा है और वे उस दिन का इंतजार कर रहे थे जब नन्हें चूजे निकलकर बाहर और इधर उधर घूमने लगें। लेकिन जब बच्चे असुरक्षित घूमते दिखाई दिए तो उन्होंने वन विभाग को सूचना दी और वन विभाग के लोग शाम होने के कारण मोर को नहीं पकड़ पाए लेकिन बच्चे सुरक्षित पकड़ लिए गए। अब वह विभाग का अमला इन मोर के बच्चों को सुरक्षित स्थान मुहैया कराने में लगा हुआ है।

PunjabKesari

कुछ दिनों पहले विदिशा में एक वृक्ष को बेरहमी से कुल्हाड़ी के जरिये कत्ल कर दिया गया नतीजा यह हुआ कि उस पेड़ बने घोंसलों से गिरगर कई बेजुबान बगुलों ने दम तोड़ दिया था। इस मामले में जिला कलेक्टर उमाशंकर भार्गव द्वारा एक जांच टीम गठित कर जांच के आदेश जारी किए गए थे। वहीं गुरुवार को लटेरी नगर परिषद द्वारा जय स्तंम्भ चौक से तहसील कार्यालय तक बनने बाली सड़क के नाम या यूं कहें कि विकास के नाम पर दिन दहाड़े पेडों पर कुल्हाड़ी चला दी। इस दौरान सोशल मीडिया पर विरोध और अधिकारियों के हस्तक्षेप के चलते अभी 40 से अधिक पेड़ों को काटने से रोक दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News