पिपरिया में दो बाइकर्स को पिकअप ने मारी टक्कर, थाना प्रभारी उमेद राजपूत समेत 3 की मौत
Friday, Oct 07, 2022-05:59 PM (IST)
पिपरिया(सूरज सिंह): पिपरिया के पचमढ़ी पीटीएस में पदस्थ थाना प्रभारी सहित 3 लोगों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में 2 अन्य घायल हो गए। हादसा मंगलवारा थाना क्षेत्र के पिपरिया-रामपुर बांसखेड़ा के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि दो मोटरसाइकलों को बालाजी पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी।

पूर्व में पिपरिया स्टेशन रोड थाने में पदस्थ रहे थाना प्रभारी उमेद सिंह राजपूत, कपूरी बाले हल्के भैया पंडित जी सहित रजोला निवासी बच्ची की मौके पर मौत हो गई। 2 अन्य लोग और गंभीर घायल हैं।

