पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! 3 जवानों पर गिरी गाज, 8 का तबादला
Sunday, Apr 26, 2026-01:53 PM (IST)
मंदसौर: मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर तीन पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया है, जबकि आठ अन्य पुलिसकर्मियों के तबादले कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना में पदस्थ मोहित पंवार को पुलिस लाइन अटैच किया गया है।
वहीं दलोदा थाने में पदस्थ कार्यवाहक प्रधान आरक्षक हरीश यादव और आरक्षक गोपाल कृष्ण को भी लाइन भेजा गया है। इन तीनों के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। फेरबदल के तहत पुलिस लाइन में पदस्थ छह जवानों को सीतामऊ थाने में पदस्थ किया गया है। इनमें कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक रविन्द्र पुरोहित, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक पंकज सेहत तोमर, आरक्षक राकेश राठौर, गोविंद सालवी, शांतिलाल पाटीदार और सुरेश कुमावत शामिल हैं।
इसके अलावा दो अन्य आरक्षकों का भी तबादला किया गया है। आरक्षक हरिओम पाटीदार को सुवासरा से पिपलिया मंडी और आरक्षक भूपेंद्र सिंह को गरोठ से पिपलिया मंडी थाने में पदस्थ किया गया है। इस पूरे मामले पर एसपी विनोद कुमार मीना ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य करने वालों को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि लापरवाही या शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने यह भी संकेत दिए हैं कि भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

