किसानों के लिए बड़ी खबर! PM Kisan की 23वीं किस्त को लेकर नया अपडेट वायरल
Friday, Apr 24, 2026-12:23 PM (IST)
शिवपुरी: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) एक बड़ी राहत बनी हुई है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता तीन बराबर किस्तों में दी जाती है, यानी हर किस्त ₹2,000 सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। अब किसानों की नजर 23वीं किस्त पर टिकी हुई है, क्योंकि 22वीं किस्त हाल ही में मार्च में जारी की गई थी। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगली किस्त कब आएगी?
23वीं किस्त को लेकर क्या है अपडेट?
मीडिया रिपोर्ट्स और मौजूदा पैटर्न के अनुसार, पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त संभावित रूप से जुलाई 2026 के आसपास जारी की जा सकती है। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।पिछली किस्तों के पैटर्न को देखें तो यह राशि हर 4 महीने के अंतराल पर किसानों के खाते में भेजी जाती है।
किन किसानों को मिलेगा लाभ?
इस योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलता है जो कुछ जरूरी शर्तें पूरी करते हैं —
किसान भारतीय नागरिक होना चाहिए ,खेती योग्य जमीन उसके नाम पर हो,आयकरदाता न हो,10,000 रुपये से अधिक मासिक पेंशन न मिल रही हो
बैंक खाता आधार और NPCI से लिंक हो,अगर इनमें से कोई भी जानकारी अधूरी है, तो किस्त रुक सकती है।
e-KYC है सबसे जरूरी
सरकार ने साफ कर दिया है कि पीएम किसान की अगली किस्त पाने के लिए e-KYC अनिवार्य है।
इसे आप: OTP के जरिए ऑनलाइन या फिर नजदीकी CSC सेंटर पर बायोमेट्रिक के माध्यम से पूरा कर सकते हैं।
स्टेटस कैसे चेक करें?
किसान अपनी किस्त की स्थिति जानने के लिए pmkisan.gov.in पर जाकर:
“Beneficiary Status” पर क्लिक करें रजिस्ट्रेशन नंबर डालें या “Beneficiary List” में अपना नाम चेक करें..
ध्यान देने वाली बात
अगर आपके रिकॉर्ड में Land Seeding No दिख रहा है, तो तुरंत पटवारी या तहसील कार्यालय में इसे अपडेट करवाना जरूरी है, वरना पैसा अटक सकता है।
पीएम किसान योजना किसानों के लिए एक बड़ी आर्थिक मदद है, लेकिन इसका लाभ समय पर पाने के लिए सभी जरूरी दस्तावेज और वेरिफिकेशन पूरा होना जरूरी है। सरकार की ओर से 23वीं किस्त की तैयारी जल्द शुरू होने की उम्मीद है, ऐसे में किसान अपने सभी रिकॉर्ड अपडेट रखें।

