Punjab Kesari MP ads

पुलिस पर फिर गिरी गाज! थाना प्रभारी को किया निलंबित, लगा गंभीर आरोप; SP की कार्रवाई से महकमें में हड़कंप

Saturday, May 30, 2026-12:29 PM (IST)

CG Desk: छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर जिले में स्थित अभनपुर में एक थाना प्रभारी को बड़ी लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। दरअसल, थाना प्रभारी क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने में नाकाम पाए गए है। साथ ही संदिग्ध आचरण प्रदर्शित करने का आरोप में भी लगा है। मामले में पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए गोबरा नवापारा थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिंह ने 29 मई को इस संबंध में आदेश जारी किया।

दरअसल, थाना गोबरा नवापारा क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। लेकिन थाना प्रभारी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी बीच 29 मई को एसीसीयू रायपुर की देहात टीम ने गोबरा नवापारा के लल्ला सोनवानी के ठिकाने पर छापा मारा गया। इस दौरान मौके पर पुलिस ने अवैध शराब बरामद की गई। बताया जा रहा है कि इससे पहले थाना प्रभारी को अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन, बावजूद इसके क्षेत्र में धड़ाधड़ शराब बेची जा रही थी।  

आरोप है कि छापेमारी की सूचना पर थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल भी मौके पर पहुंचे। लेकिन उन्होंने संबंधित पर कार्रवाई की जगह संदिग्ध संवेदनशीलता दिखाई। थानी प्रभारी पर आरोपी लल्ला सोनवानी से एकांत में बातचीत करने का आरोप भी लगा है। पुलिस अधीक्षक ने मामले में थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में निरीक्षक जायसवाल को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News