Punjab Kesari MP ads

घर में पहले शराब रखवाई, फिर की कार्रवाई? MP पुलिस पर गंभीर आरोप, 2 जवान लाइन अटैच

Sunday, May 24, 2026-07:40 PM (IST)

छतरपुर (राजेश चौरसिया): मध्य प्रदेश के छतरपुर में अवैध शराब जब्ती का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। किराए के मकान में रहने वाले छात्र अरविंद मिश्रा ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उसे साजिश के तहत फंसाया गया। युवक के मुताबिक, कुछ लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में उसके घर शराब की पेटियां रखीं और बाद में उसी आधार पर कार्रवाई कर दी गई।

मामले ने तब तूल पकड़ा जब घटना से जुड़े कथित CCTV फुटेज और एक वायरल ऑडियो सामने आया। वीडियो में एक युवक स्कूटी से शराब की पेटियां लाता दिखाई दे रहा है, जबकि ऑडियो में शराब किसी और की होने का दावा किया जा रहा है।

PunjabKesariविवाद बढ़ने के बाद छतरपुर SP रजत सकलेचा ने प्रारंभिक स्तर पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली में पदस्थ दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है। वहीं पूरे मामले की जांच एएसपी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है। छात्र अरविंद मिश्रा ने खुद को निर्दोष बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News