Punjab Kesari MP ads

MP पुलिस पर गिरी गाज! थाना प्रभारी को किया निलंबित, दो आरक्षक लाइन अटैच; SP की कार्रवाई से महकमें में हड़कंप

Tuesday, May 12, 2026-09:25 AM (IST)

खरगोनः मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में बलवाड़ा थाना प्रभारी को कथित अनुशासनहीनता और लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है, जबकि दो आरक्षकों को एक दंपति के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में लाइन अटैच किया गया है।

पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा ने बताया कि बलवाड़ा थाना प्रभारी अनिल बामनिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन से जा रहे एक दंपति के साथ कथित दुर्व्यवहार की शिकायत प्राप्त हुई थी। जांच के दौरान यह पाया गया कि थाना प्रभारी वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति के बिना जिले से बाहर गए थे तथा 24 घंटे से अधिक समय तक थाने से अनुपस्थित रहे।

बिना अनुमति लंबे समय तक अनुपस्थित रहना गंभीर लापरवाही की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा कि दंपति के साथ उनके बच्चों के सामने कथित दुर्व्यवहार के आरोप में बलवाड़ा थाना में पदस्थ आरक्षक शुभम और योगेश को लाइन अटैच कर दिया गया है। मामले की जांच बड़वाह के एसडीओपी को सौंपी गई है। जांच प्रतिवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News