पुलिस जवान ने शादी के निमंत्रण पत्र के साथ रिश्तेदारों को भेजे अनोखे गिफ्ट, हर तरफ हो रही चर्चा
Tuesday, Nov 21, 2023-06:21 PM (IST)
डबरा (भरत रावत): अक्सर लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कई तरह से साज सज्जा के साथ-साथ कार्ड भी आकर्षक ढंग एवं बहुत महंगा छपवाते हैं जो लोगों को आकर्षित करता है। लेकिन डबरा तहसील के करही गांव के रहने वाले मध्य प्रदेश पुलिस के जवान विनय मुद्गल पुत्र ब्रजमोहन मुद्गल ने 24 नवंबर में संपन्न होने वाले विवाह में निमंत्रण कार्ड के साथ पौधे के बीज रखकर लोगों को आमंत्रित किया, जिससे लोगों में उनकी काफी सराहना हो रही है।

जवान की भाभी रुकमणि मुदगल का कहना है कि आज हमारे चारों ओर पर्यावरण प्रदूषण हो रहा है जिसे बचाने के लिए हमारे परिवार की एक छोटी सी पहल है जिससे लोग कम से कम एक-एक पौधा लगाए और पर्यावरण को बचाएं।

