पुलिस मितान सम्मेलन का आयोजन, रोड सेफ्टी जागरूकता पर हुई अहम चर्चा

Monday, Mar 02, 2026-07:42 PM (IST)

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह) : पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशानुसार आज सोमवार 2 मार्च 2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रायपुर ग्रामीण प्रशांत शुक्ला द्वारा थाना धरसींवा में “पुलिस मितान सम्मेलन” का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी धरसींवा, निरीक्षक राजेंद्र दीवान तथा पुलिस चौकी प्रभारी सिलतरा, उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह कंवर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

PunjabKesari

सम्मेलन में पुलिस मितानों को उनके दायित्वों एवं कर्तव्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपराधिक गतिविधियों की सूचना समय पर पुलिस तक पहुंचाने तथा आमजन और पुलिस के बीच समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस मितान पुलिस और जनता के बीच एक मजबूत कड़ी हैं। उनके सहयोग से समाज में शांति, सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण और अधिक सुदृढ़ होगा।

इस अवसर पर उपस्थित सभी पुलिस मितानों ने पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु सभी पुलिस मितानों को हेलमेट एवं टी-शर्ट का वितरण भी किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य पुलिस-जन सहयोग को सुदृढ़ करना तथा सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देना रहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News