तबादलों में राजनीतिक हस्तक्षेप हावी, SP पर गिरी गाज

2/27/2019 9:59:31 AM

भोपाल: सत्ता परिवर्तन के बाद से ही प्रदेश में तबादलों का ताबड़तोड़ दौर शुरू हुआ है। एक बार फिर से राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के अफसरों के तबादले किये हैं। मुरैना और श्योपुर जिले के एसपी बदले गए हैं। लेकिन इस बार तबादला होने का प्रशासनिक कारण न होकर इसका कारण राजनीतिक बताया जा रहा है।

PunjabKesari

दरअसल, मंत्री न बनाये जाने से नाराज चल रहे कांग्रेस विधायक एदल सिंह कंसाना के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना मुरैना एसपी रियाज इकबाल को महंगा पड़ा है। मुरैना पुलिस अधीक्षक रियाज अहमद का तबादला कर उन्हें पुलिस मुख्‍यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। उमरिया पुलिस अधीक्षक असित यादव के तबादला आदेश में संशोधन करते हुए मुरैना पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं आईपीएस नागेंद्र सिंह श्योपुर के एसपी बनाये गए हैं।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, बीते दिनों पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक एदल सिंह कंसाना के बेटे राहुल सिंह के टोल कर्मियों पर फायरिंग के मामले के बाद एसपी रियाज इकबाल ने 307 का मुकदमा दर्ज किया था। एदल सिंह कंसाना ने पुलिस पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया था। इस घटनाक्रम से विधायक कंसाना बेहद नाराज थे। उन्होंने इसके लिए एसपी रियाज इकबाल को निशाने पर लिया। एसपी को हटाने के लिए उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन के मुखिया से भी बात की। एसपी को लेकर दवाब बनाया गया, इसके कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द ही उन्हें हटाया जा सकता है। इस बीच मंगलवार को तबादला आदेश जारी हो गए। एसपी रहते हुए रियाज इकबाल मुरैना जिले में तबाड़तोड़ कार्रवाई कर रहे थे जिससे रेत माफिया में भी हड़कंप मचा हुआ था। आखिरकार उन्हें भोपाल बुला लिया गया। जनवरी में ही उन्हें सिंगरौली से तबादला कर मुरैना की कमान सौंपी गई थी। इतने कम समय में एक बार फिर से तबादला होना कहीं न कहीं सरकार को शंका के घेरे में खड़ा करता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News