Punjab Kesari MP ads

स्वच्छता अभियान पर टिप्पणी बढ़ा सकती है प्रज्ञा ठाकुर की मुश्किलें, BJP हाईकमान ने किया तलब

Monday, Jul 22, 2019-05:05 PM (IST)

भोपाल: अपने विवादित बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली साध्वी प्रज्ञा एक बार फिर से कटघरे में खड़ी नजर आ रही है। भाजपा ने सफाई अभियान को लेकर दिए बयान पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को तलब किया है। इस बारे में अपनी सफाई देने के लिए सांसद प्रज्ञा भाजपा दफ्तर भोपाल पहुंची हैं। अब तक जानकारी के अनुसार, साध्वी प्रज्ञा ने फिलहाल बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात की।

गौरतलब है कि, रविवार को सीहोर पहुंची साध्वी प्रज्ञा ने स्थानीय लोगों से स्वच्छता अभियान को लेकर विवादित बयान दे दिया था। साध्वी ने कहा कि ध्यान रखिए, हमें नाली साफ करवाने के लिए सांसद नहीं बनाया गया है। हमें आपके शौचालय साफ करवाने के लिए सांसद नहीं बनाया गया है। हम जिस काम के लिए बनाए गए हैं, वह काम हम ईमानदारी से करेंगे। यह हमारा पहले भी कहना था, आज भी कहना है और आगे भी कहेंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News