प्रशांत किशोर करेंगे कांग्रेस के लिए प्रचार, कमलनाथ की अगवाई में बनेगी सरकार- पीसी शर्मा
Tuesday, Jun 02, 2020-12:24 PM (IST)

भोपाल(इजहार हसन खान): विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने दावा किया है कि कांग्रेस पूर्व मंत्री कमलनाथ की अनुवाई में जीत हासिल करेंगी। हर सीट पर कांग्रेस के 20 से ज्यादा दावेदार हैं। इसके लिए वे प्रशांत किशोर की मदद लेंगे। प्रशांत किशोर उपचुनाव में कांग्रेस के लिए काम करेंगे। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि प्रशांत किशोर उपचुनाव में कांग्रेस के लिए काम करेंगे। उनकी सोशल मीडिया पर मजबूत पकड़ है। 2018 में हमने इसी के दम पर भाजपा को हराया था। भाजपा की अल्पमत की सरकार है और उनकी गाड़ी धक्के से चल रही है जिसपर नंबर प्लेट तक नहीं।
कमलनाथ ही चुनाव में कांग्रेस का चेहरा होगा, कमलनाथ की अगुवाई में एक बार फिर कांग्रेस सरकार बनेगी। हर सीट पर कांग्रेस के 20 से ज्यादा दावेदार हैं। पीसी शर्मा ने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि शिवराज सरकार में किसान, आमजन, सभी परेशान हैं, किसानों को भुगतान नहीं हुए, बारदाने नहीं हैं। भाजपा उधार के कैंडिडेट पर चुनाव लड़ रही है। किसानों को व्यापारी बनाने के कृषि मंत्री के बयान पर शर्मा ने कहा कि किसानों का काम बहुत पवित्र काम है इसे धंधे न बनाएं। भारत को कोई नहीं बदल सकता है, भारत का ही दूसरा नाम इंडिया है।
इससे भारत को दुनिया में जाना जाता है, यह सभी बातें मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए लाए जा रहे हैं। राजभवन के 5 दिन में कंटेन्मेंट क्षेत्र से मुक्त होने पर कहा भाजपा को मंत्रिमंडल का विस्तार करने की जल्दी है। इसलिए सरकार ने इसे महज 5 दिन में ही कोरोना मुक्त घोषित कर दिया।