ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में पंजाब के लिए दुआएं ! 52 मस्जिदों को निर्देश जारी, राहत राशि जारी
Friday, Sep 05, 2025-07:50 PM (IST)

खंडवा (मुश्ताक मंसूरी) : मध्य प्रदेश के खंडवा में मुस्लिम समाज के द्वारा ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जश्न मनाते हुए एक विशाल जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में हजारों की संख्या में समाज जन शामिल हुए। सुबह 9 बजे से शुरू हुआ यह जुलूस दोपहर लगभग 12:30 बजे समाप्त हुआ। जीसके बाद शहर काजी सैय्यद निसार अली की सदारात में दुआ कराई गई। देशभर में जहां भी बाढ़ बारिश आपदा बनी हुई हैं, खास कर पंजाब में बाढ़ प्रभावितों के दुआ मांगी गई।
इसके साथ ही शहर काजी के द्वारा खंडवा शहर की सभी 52 से अधिक मस्जिदों में पंजाब में आई बाढ़ से राहत के लिए दुआ कराए जाने के भी निर्देश दिए गए। तो वहीं इसके साथ ही बाढ़ ग्रस्त लोगों की मदद के लिए राहत भिजवाने की बात भी कही गई। वही बारिश के बावजूद जुलूस में शामिल युवाओं के जोश में कमी नहीं आई। बारिश के बीच भी नात शरीफ पढ़ते हुए। युवा जुलूस में शामिल रहे।