MP CM ने 23.81 लाख किसानों की दी बड़ी राहत, खाते में डाले 1802 करोड़ रुपए, बाढ़ में चौपट हो गईं थी फसलें

Tuesday, Oct 28, 2025-02:02 PM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश में इस साल बारिश, बाढ़ और कीटों से 23.81 लाख किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं। इन किसानों को राज्य सरकार ने 18.02 करोड़ रुपए की राहत राशि का भुगतान कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आरबीसी 6(4) के तहत यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की। जबकि शेष नुकसान की भरपाई फसल बीमा कंपनियों द्वारा की जाएगी।

PunjabKesari, Madhya Pradesh farmers compensation, CM Mohan Yadav relief fund, crop loss payment, MP government farmer scheme, RBC 6(4) relief, crop insurance payout, natural disaster compensation

सीएम ने कहा कि सरकार ने किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी, बिजली, शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण, फसलों का समर्थन मूल्य और फसल बीमा की राशि समय पर उपलब्ध कराई है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदा से हुई क्षति की भरपाई के लिए अब तक 178.45 करोड़ रुपए राहत राशि के रूप में दी जा चुकी है। कुल मिलाकर 1802 करोड़ रुपए की सहायता राशि किसानों को मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘किसान हमारे अन्नदाता हैं। अतिवृष्टि हो या कीट प्रकोप, हमारी सरकार हर स्थिति में किसानों के साथ खड़ी है। किसानों का सुख ही प्रदेश का सुख है।’ वर्तमान वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक वितरित की गई राहत राशि पिछले साल की तुलना में तीन गुना अधिक है। पिछले वर्षों में सरकार द्वारा बांटी गई राहत राशि इस प्रकार है:

  • वर्ष 2021-22 में ₹1590.74 करोड़
  • वर्ष 2022-23 में ₹726.15 करोड़
  • वर्ष 2023-24 में ₹758.62 करोड़


अब तक कुल 23 लाख 81 हजार 104 प्रभावित किसानों को ₹1623.51 करोड़ की राहत राशि दी जा चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Related News