Punjab Kesari MP ads

Petrol Price Hike: LPG गैस किल्लत के बीच अब तेल का झटका, प्रीमियम पेट्रोल रेट में हो गई बढौतरी

Friday, Mar 20, 2026-05:05 PM (IST)

(डेस्क): मिडिल ईस्‍ट में बढ़ते तनाव के बीच आए दिन कुछ न कुछ घटित हो ही रहा है। पहले देश में LPG की समस्या को लेकर माहौल बना हुआ है, लेकिन अब तेल के दामों का झटका लगा है। भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दामों में इजाफा कर दिया गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.35 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है।

देश की जानी मानी तेल कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने अपने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है। यह नई दरें आज यानी शुक्रवार से ही प्रभावी हो गई हैं। लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात है कि कंपनी ने सामान्य पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है, जिससे आम आदमी की जेब पर फिलहाल अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा।

वहीं बाजार में तेल की कमी की अफवाहों के बीच HPCL ने साफ कर दिया है कि देश में कच्चे तेल की सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है। कच्चे तेल की अतिरिक्त खेप (कार्गो) पहले से ही रास्ते में है, जो आने वाले दिनों में भारत की ऊर्जा जरूरतों को और मजबूती देगी। कंपनी ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वे किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

नॉर्मल  पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

वहीं राहत की बात यह है कि इस बढ़ोतरी का असर आम जनता पर नहीं पड़ेगा. तेल कंपनियों ने नॉर्मल (Regular) पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। उन्हें फिलहाल पुरानी कीमतों पर ही राहत मिलती रहेगी.

क्या होता है प्रीमियम पेट्रोल?

प्रीमियम पेट्रोल सामान्य पेट्रोल की तुलना में उच्च ऑक्टेन रेटिंग वाला बेहतर ईंधन है, जिसमें इंजन की सफाई और परफर्मेंस बढ़ाने वाले विशेष एडिटिव्स होते हैं। यह इंजन में खटखटाहट को कम करता है, इंजन की उम्र बढ़ाता है और लंबी यात्राओं में बेहतर माइलेज व स्मूथ ड्राइविंग का अनुभव देता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News