भोपाल का नाम बदलने की तैयारी! अब क्या कहलाएगा शहर? सांसद आलोक शर्मा ने किया बड़ा ऐलान

Monday, Nov 10, 2025-02:15 PM (IST)

भोपाल। (इजहार खान): राजधानी भोपाल का नाम अब बदल सकता है। शहर का नाम महान राजा भोज के नाम पर रखने की तैयारी शुरू हो गई है। सांसद आलोक शर्मा ने घोषणा करते हुए कहा कि वे भोपाल का नाम राजा भोजपाल करने का प्रस्ताव संगठन और सरकार के समक्ष रखेंगे।

सांसद ने कहा कि भोपाल का बड़ा तालाब राजा भोज की देन है, इसलिए शहर का नाम भी उन्हीं के नाम पर होना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस प्रस्ताव को पहले नगर निगम से पारित कराया जाएगा, फिर राज्य सरकार और अंत में केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा।

आलोक शर्मा ने कहा—मैं लोकसभा में भोपाल की आवाज़ को दमदारी से रखूंगा और शहर के गौरवशाली इतिहास को उसका असली सम्मान दिलाऊंगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News