कैदी ने जेल में पिया फिनायल ,हालत गंभीर ,अस्पताल में उपचार जारी

Tuesday, Oct 08, 2024-12:02 AM (IST)

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में एक बंदी ने फिनायल पी लिया आपको बता दें कि उसको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया यहां पर उपचार चल रहा है। कैदी की हालत गंभीर बताई जा रही है, प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को जिला जेल में एक कैदी ने अचानक फिनायल पी लिया जिसे देख जेल प्रबंधन में हड़कंप मच गया और कैदी को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

PunjabKesari जिस कैदी ने यह फिनायल पिया है उसका नाम जयप्रकाश है और जालसाजी के मामले में वह जेल में बंद है। अभी पता नहीं चल पाया है कि कैदी ने किन कारणों के चलते फिनायल पिया है। ऐसे में जेल प्रबंधन की लापरवाही भी खुलकर सामने आ गई है, सवाल उठ रहा है कि कैदी के पास फिनायल कैसे पहुंच गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News