मिशन छतीसगढ़ पर प्रियंका गांधी... जगदलपुर में भरोसे का सम्मेलन में लेगीं हिस्सा

Thursday, Apr 13, 2023-03:15 PM (IST)

जगदलपुर (सत्येंद्र शर्मा) : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ आज बस्तर पहुंची। जहां वे सीएम भूपेश बघेल के साथ लालबाग मैदान में हो रहे ‘भरोसे का सम्मेलन’ में हिस्सा लेगीं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गर्मजोशी के साथ अतिथियों का स्वागत किया।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली पहुंचे थे। वहां से प्रियंका गांधी के साथ फ्लाइट से जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर उतरे। जहां कलाकारों ने उनके बस्तरीया नाच में स्वागत किया। दोनों नेता दोपहर में लालबाग मैदान पहुंचे और नेता 'भरोसे का सम्मेलन' में शामिल हुए। सम्मेलन में वे ‘मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना‘ का शुभारंभ करेंगे।

इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि प्रियंका गांधी ने जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर माता के किए दर्शन। पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश के लिए सुख शांति, समृद्धि की कामना की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News