इंदौर घटना की प्रियंका गांधी ने ली जानकारी, पूर्व CM कमलनाथ ने कांग्रेस नेताओं से की ये अपील
3/30/2023 5:56:57 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): स्नेह नगर के पास पटेल नगर में रामनवमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुए घटनाक्रम की जानकारी कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी ने फोन के माध्यम से ली। इसके साथ ही प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी घटनास्थल के बारे में हालात जाने। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के पूर्व विधायक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सत्यनारायण पटेल ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जाकर मैदान संभाल लिया।
इस घटना की जानकारी मिलते ही पटेल घटनास्थल पर पहुंच गए थे। उन्होंने वहां पर मौजूद नागरिकों से घटना के बारे में पूरी जानकारी ली गई। नागरिकों के द्वारा स्वयं ही पहल करते हुए चलाए गए राहत कार्य की भी जानकारी ली गई। पटेल के द्वारा तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा करते हुए बावड़ी में गिरे लोगों में से जिन लोगों को निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, उन लोगों का उपचार बेहतर तरीके से कराने के बारे में चर्चा की गई।
पटेल घटनास्थल पर मौजूद रहकर नागरिकों का सहयोग करने में लगे हुए रहे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नेता प्रियंका गांधी के द्वारा भी इस घटना के बारे में जानकारी हासिल की गई। प्रियंका गांधी ने इस घटना पर चिंता जताई है। उन्होंने घटना से प्रभावित हुए लोगों के बारे में भी विस्तार से पूछा। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के द्वारा इस घटना पर चिंता जताई गई है। उनके द्वारा भी इस घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली गई। इस घटना को बेहद दुखद और चिंताजनक बताते हुए कमलनाथ ने मौके पर किए जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी हासिल की।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

4th Bada mangal: आज है ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल, जानें धन-वैभव प्राप्त करने का अचूक उपाय

Nirjala Ekadashi: निर्जला एकादशी पर शुभ मुहूर्त के साथ जानें, क्या न करें

पति परमेश्वर बना दानव: आपसी विवाद में पत्नी की गला रेतकर की हत्या, फिर खुद को किया जख्मी

मनमुटाव में पत्नी ने किया पति पर चाकू से हमला, केस दर्ज