मप्र उपचुनाव: सुबह दस बजे तक 11.50 प्रतिशत मतदान
Thursday, Nov 05, 2020-09:19 AM (IST)
भोपाल, तीन नवंबर (भाषा) मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के तहत मंगलवार सुबह दस बजे तक कुल 11.50 फीसदी मतदान हुआ है।
एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के दिशा निर्देश के साथ मंगलवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। प्रदेश के 19 जिलों में 28 विधानसभा सीटों पर सुबह 10 बजे तक कुल 11.50 प्रतिशत मतदान हुआ है।
प्रदेश में सुबह दस बजे तक सबसे अधिक मतदान धार जिले की बदनावर सीट पर 17.47 प्रतिशत तथा सबसे कम मतदान अनूपपुर सीट पर मात्र छह प्रतिशत हुआ।
इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में शुरूआती दो घंटों के दौरान 15.30 प्रतिशत मतदान हुआ।
अधिकारी ने बताया कि मतदान का अंतिम घंटा कोरोना वायरस के मरीजों तथा कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों के लिये निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि सभी 28 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे शुरु हुआ तथा मतदान की शुरुआत से पहले मॉक पोलिंग के दौरान कहीं से भी कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई।
अधिकारी ने बताया कि उपचुनाव में प्रदेश के 12 मंत्रियों सहित 355 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। उपचुनाव में सुरक्षा के लिये 19 जिलों में 33 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किये गये हैं।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
पंचायत उपचुनाव: हाई जोश में प्रत्याशी! सैकड़ों समर्थकों के साथ जमा किया नामांकन, वाहन रैली भी निकाली