Punjab Kesari MP ads

मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 27 फरवरी से 27 मार्च तक होगा

Monday, Jan 30, 2023-07:28 PM (IST)

भोपाल, 30 जनवरी (भाषा) मध्यप्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को कहा कि प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 27 फरवरी से शुरू होगा और 27 मार्च तक चलेगा।

मिश्र ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश करने के अलावा, इस सत्र के दौरान जन कल्याण के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

राज्य विधानसभा सचिवालय ने बताया कि 29 दिनों तक चलने वाले इस सत्र के दौरान कुल 13 बैठकें होंगी।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Related News