Budhni By Election : कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल ने सलकनपुर देवी धाम में टेका माथा, बोले- दमदारी के साथ लड़ेंगे चुनाव

Monday, Oct 21, 2024-08:02 PM (IST)

बुधनी (अमित शर्मा) : मध्य प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट बुधनी विधानसभा में 13 नवंबर को चुनाव होने जा रहे हैं। उपचुनाव को लेकर कांग्रेस एवं भाजपा ने भी अपने-अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने पूर्व शिक्षा मंत्री राजकुमार पटेल को प्रत्याशी बनाया है। तो वही भाजपा ने पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव के नाम पर मुहर लगाई है।

PunjabKesari

वही आज कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा के बाद राजकुमार पटेल प्रसिद्ध देवी धाम सलकनपुर पहुंचे ओर मां विजयासन की पूजा अर्चना कर माथा टेका, इसके बाद पटेल सलकनपुर, रेहटी, माली बाया, बोरी, सेमरी पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान लोगों द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।  

वही मीडिया से चर्चा करते हुए पटेल ने कहा कि कांग्रेस पूरे दमदारी के साथ बुधनी में चुनाव लड़ेगी, आज पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है, किसानों को खाद नहीं मिल रहा है  महंगाई आसमान पर है। इन मुद्दों को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News