केंद्रीय जेल भोपाल में मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व, भाइयों को बहनों ने बांधी राखी

Monday, Aug 19, 2024-04:34 PM (IST)

भोपाल। रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर भोपाल केंद्रीय जेल में बंद कैदियों को बहनें राखी बांधने जेल पहुंची। उनके जल्द रिहा होने की प्रार्थना भी की, रक्षा बंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जेल में बंद बंदियों को बड़ी संख्या में उनकी बहनों ने राखी बांधी।

मध्य प्रदेश शासन और जेल मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह से बहनों को अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने की अनुमति दी गई। रक्षाबंधन के मौके पर जेल में बंद अपने भाइयों से मिलकर बहनें खुश और उत्साहित दिखाई दीं, जबकि कुछ बहनें भावुक भी हो गईं। 

PunjabKesari
बंदियों की बहनों को जेल में आकर अपने भाइयों से मिलने और रक्षा सूत्र बांधने का मौका मिला। विशेष मुलाकात के दौरान रक्षाबंधन से जुड़ी सामग्री लाने की छूट भी दी गई। उप जेल अधीक्षक एमएस मरावी ने बतया की रक्षाबंधन पर बहनों के लिए विशेष पंडाल लगाए गए हैं, जेल सुरक्षा का भी ख्याल रखा गया साथ ही पैरा मेडीकल टीम के साथ लाइट पानी की भी व्यवस्था की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News