raman singh ने खैरागढ़ उप चुनाव में बीजेपी की जीत का दावा किया, कांग्रेस की आपसी लड़ाई में रुक गया बस्तर का विकास
Tuesday, Apr 12, 2022-04:09 PM (IST)

अम्बिकापुर (जय प्रकाश एक्का): रमन सिंह (raman singh) एक दिवसीय सरगुजा दौरे पर पहुंचे। वहीं मीडिया से बात करते हुए रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार (congress government) पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में लूट का राज चल रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह सरकार माफिया गिरोह में शामिल है। यहां प्रदेश में कलेक्टर और एसपी की बोली आईपीएल ऑक्शन (IPL Auction) की तरह पदस्थापना किया जा रहा है। जिस प्रकार से कोरबा कलेक्टर (korba collerctor) 10 करोड़ और अन्य जिलों के कलेक्टरों का दर भी करोड़ों के हिसाब से तय किया जाता है, तो वही एसपी का भी आईपीएल ऑक्शन (IPL Auction) की तरह सट्टा, जुआ और अपराध जैसे गतिविधियों में जो एसपी संरक्षण देता है, उसकी पोस्टिंग जिले में की जाती है।
खैरागढ़ के मेरे प्रिय भाइयों एवं बहनों,
— Dr Raman Singh (@drramansingh) April 12, 2022
यह उपचुनाव साधारण नहीं है,कांग्रेस की वादाखिलाफी, झूठ और साढ़े तीन साल तक खैरागढ़ को उपेक्षित रखने वालों को जवाब देने के लिए है।आपका एक-एक वोट इस अराजक और तानाशाह सरकार को करंट का झटका देगा।
जीतेगा खैरागढ़, जीतेगी भाजपा#मेरा_वोट_भाजपा_को pic.twitter.com/xesdRqlrOf
रमन सिंह ने उपचुनाव में धांधली का लगाया आरोप
खैरागढ़ विधानसभा के उप चुनाव (khairagarh bypoll 2022) को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार से प्रदेश सरकार ने चुनाव प्रचार में पूरी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता बूथ लेबल (both level) पर दिन रात मेहनत कर रहे हैं। जहां जनता हमारे पक्ष में मतदान भी कर रही हैं। खैरागढ़ उप चुनाव (khairagarh bypoll) अच्छे से जीतेंगे। वहीं प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उप चुनाव में गुंडागर्दी कर ट्रकों में शराब, कपड़ा भी बांटा गया है और भाजपा के विधायकों को रोकने का षड्यंत्र भी किया गया है।
दो नेताओं की लड़ाई में रूका सरगुजा का विकास: रमन सिंह
ढाई-ढाई साल के सीएम फार्मूले (cm formula) पर रमन सिंह ने निशाना साधते हुए बताया कि बीते साढ़े 3 साल में दो शीर्ष नेताओं के लिए सरगुजा, युद्ध भूमि बना हुआ है। वहीं दोनों सिर्फ नेताओं के युद्ध का कोई भुक्तभोगी रहा है तो वह सरगुजा संभाग (surguja division) रहा है। दोनों कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की आपसी लड़ाई में सरगुजा संभाग का विकास रुका हुआ है। यहीं नहीं रमन सिंह ने कहा कि सरगुजा से बदला लेने की कार्रवाई हुई है और जानबूझकर सरगुजा के विकास को रोका गया है।