बिहार नतीजों से रामेश्वर गदगद, बोले गुंडाराज और परिवाद को जनता ने नकारा, चुनाव के समय राहुल गांधी पंचमढ़ी में घूम  रहे थे

Friday, Nov 14, 2025-05:42 PM (IST)

भोपाल (इजहार खान): बिहार चुनाव में NDA गठबंधन को मिले प्रंचड बहुमत पर विधायक रामेश्वर शर्मा की जबरदस्त प्रतिक्रिया सामने आई है। रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि ये जीत छठ मैया के आशीर्वाद और बिहार की जनता के भरोसे का प्रतिफल है, जो आज बिहार में फिर NDA की सरकार बन रही है।  विपक्षियों को भी बिहार की जनता ने बता दिया है वह विकास और सुशासन के साथ है।

गुंडाराज और परिवाद को बिहार की जनता ने सिरे से नकारा- शर्मा

बिहार की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में और बिहार में बहार लाने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ खड़ी है। गुंडाराज और परिवाद को बिहार की जनता ने सिरे से नकार दिया है।

दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर विधायक रामेश्वर शर्मा का तंज

PunjabKesari

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि  दिग्विजय सिंह भविष्य वक्ता हो गए है।  कांग्रेस की क्या दुर्गति होने वाली है उन्हें पहले से पता रहता है।  इनसे कांग्रेस को आने वाले 25-50 साल की भविष्यवाणी करा लेनी चाहिए। लेकिन इस दुर्गति के पीछे राहुल गांधी है।  जब बिहार में चुनाव था तब राहुल गांधी पंचमड़ी में पर्यटन का आनंद ले रहे थे। SIR का काम चल रहा है तब पूरी कांग्रेस पचमड़ी में है।

कांग्रेस हवा में है, बूथ पर उसके पास कार्यकर्ता नहीं-शर्मा

कांग्रेस हवा में है, बूथ पर उसके पास कार्यकर्ता नहीं है,  निर्वाचन आयोग के बार-बार बोलने के बाद भी कांग्रेस बूथ पर दिखाई नहीं दे रही, फिर बाद में बोलती है कि वोट चोरी हो गई। इस तरह से बिहार चुनाव में महागठबंधन की हार पर रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर तगड़ा वार किया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh sharma

Related News