इंदौर में खाटूश्याम मंदिर में लगने वाली भीड़ से आक्रोशित रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने पड़ोसी को पीटा

12/6/2022 3:49:50 PM

इंदौर (सचिन बहरानी): पुलिस में 35 साल तक सेवा देने के बाद एक रिटायर्ड पुलिस कर्मी (retired policeman) की दंबगई सामने आई है। आरोपी पुलिसकर्मी लगातार अपने क्षेत्र के लोगों को परेशान कर रहा है। ऐसा वहां रह रहे लोगों का कहना है। दरअसल एरोड्रम थाना क्षेत्र के अशोक नगर में मंदिर में पूजा करने को लेकर कुछ दिनों पूर्व में हुए विवाद में जमकर रिटायर्ड पुलिस कर्मी (retired policeman) और उसके भाई ने पड़ोसी के साथ मारपीट की थी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

PunjabKesari

मंदिर में लगने वाली भीड़ से आक्रोशित है रिटायर्ड पुलिस कर्मी

दरसअल पूरी घटना इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के अशोक नगर की है। जहा रहने वाले जितेंद्र राठौड़ ने अपने घर पर मंदिर बनवाया है। खाटू श्याम मंदिर में आसपास के रहने वाले लोग दर्शन करने के लिए वहां पहुंचते हैं। लेकिन पास में रहने वाले रिटायर्ड पुलिस कर्मी बब्बन भावसार और उसके भाई रमेश चंद्र आये दिन पीड़ित जितेंद्र राठौड़ के परिवार के साथ जमकर लाठी डंडे बरसाए। वहीं रिटायर्ड पुलिस कर्मी बब्बन भावसार की शिकायत करने जन सुनवाई में अशोक नगर के रहवासी पहुंचे।

PunjabKesari

पुलिस ने दिए जांच के निर्देश 

जबकि पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि हमारे घर पर खाटू श्याम का मंदिर (khatushyam temple) है। मंदिर में आसपास के रहने वाले दर्शन कर लाभ अर्जित करते हैं। मगर पास में रहने वाले रिटायर्ड पुलिस कर्मी बब्बन भावसार और उसके भाई रमेशचंद्र भावसार द्वारा रहवासियों के साथ आये दिन गुंडा गर्दी करते हैं और मारपीट भी करते हैं। पुलिस ने फरयादी की बात सुनकर एरोड्रम थाने को जांच कार्रवाई की बात कही है। 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News