रीवा की लता ने लगातार 72 घंटे खाना बनाकर तोड़ा अमेरिका का रिकॉर्ड

9/6/2019 5:22:17 PM

रीवा: रीवा की रहने वाली शेफ लता टंडन ने खाना बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पहले यह रिकॉर्ड अमेरिकी शेफ रिकी लुम्पकिन के पास था उन्होंने 68 घंटे 30 मिनट और एक सेंकड तक लगातार खाना बनाने का रिकॉर्ड बनाया था। लता ने इस रिकॉर्ड को तोड़कर नया कीर्तिमान रचने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। यह टारगेट पूरा करने के बाद भी उनका कुकिंग मैराथन जारी रहेगा। केनिया की मलीहा मोहम्मद ने 75 घंटे तक खाना बनाकर दावा पेश किया है, अब लता को 78 घंटे की चुनौती है। जानकारी के मुताबिक लता ने शुक्रवार की सुबह 10.15 बजे ही अमेरिकी शेफ का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। लता टंडन ने पूरी दुनिया में रीवा के साथ पूरे देश का नाम रोशन किया है।

PunjabKesari

शेफ लता टंडन को बचपन से ही खाना बनाने का शौक था। उन्होंने लंदन से खाना बनाने की ट्रेनिंग ली है। लता ने 3 सितंबर की सुबह 9 बजे इस कूकिंग मैराथन की शुरुआत की थी। पहले दिन लगातार 12 घंटे तक खाना बनाने के बाद उन्होंने पहला ब्रेक लिया था। आधे घंटे के ब्रेक के बाद लता एक बार फिर से खाना बनाने में जुट गईं। इसके दो दिन बाद जैसे ही उन्होंने अमेरिकी शेफ का रिकॉर्ड तोड़ा, उनके साथ हॉल में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उनके घरवाले और समर्थक पूरे जोश के साथ उनका साथ दे रहे हैं। उत्साह के वक्त पूरा हॉल राष्ट्रगान 'जन, गण, मन...' के गान से गूंज उठा।

PunjabKesari
लता खुद साईं भक्त है, साईं भक्तों के बीच बंटेगा प्रसाद
खाना पकाने का विश्व रिकॉर्ड तोड़े जाने की जानकारी जैसे ही मप्र सरकार को मिली तो पूर्व मंत्री और रीवा विधायक भी लता टंडन को देखने पहुंची। उन्होंने लता के जूनून की तारीफ की। बता दें कि लता टंडन अपने इस कूकिंग मैराथन के दौरान जितना खाना बनाएगी, वह सब साईं भक्तों के बीच बांटा जाएगा। लता ने कहा है कि वह खुद साईं भक्त है और उनके द्धारा बनाया जाने वाला खाना प्रसाद के रुप में श्रद्धालुओं में बांटा जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News