Punjab Kesari MP ads

MP में अगले 72 घंटे भारी! कई इलाकों में तबाही मचाएगी आंधी-बारिश, तेज गर्मी से राहत की संभावना

Thursday, May 28, 2026-10:32 AM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। सुबह से ही तेज धूप लोगों के जीवन को प्रभावित कर रही है। आम जनजीवन को आवाजाही संबंधी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। अगले 72 घंटे में मौसम की चेतावनी जारी की गई है। कई जिलों में आंधी-बारिश की आशंका जताई गई है। ऐसे में तेज गर्मी से राहत की आशंका है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अगले तीन दिनों यानी 29, 30 और 31 मई को प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। इसी के साथ ही तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

आज इन जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट
राज्य के छतरपुर, निवाड़ी, सतना, टीकमगढ़, रीवा और पन्ना में मौसम विभाग ने भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिंगरौली, सागर, सीधी, राजगढ़, भिंड, मुरैना, मऊगंज, मैहर, दतिया, दमोह, कटनी, बालाघाट, शहडोल, मंडला, आगर-मालवा और उमरिया में ऑरेंज अलर्ट है।

वहीं, भोपाल, उज्जैन, खंडवा, विदिशा, सीहोर, रतलाम, रायसेन, देवास, खरगोन, बुरहानपुर, शाजापुर, नरसिंहपुर, नीमच, शिवपुरी, श्योपुर, सिवनी, अशोकनगर, अनूपपुर, गुना, मंदसौर, डिंडोरी और पांढुर्णा में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा मध्यप्रदेश के शिवपुरी शहर में नौतपा की भीषण गर्मी के बीच पिछले दो दिनों से पानी और दूध का संकट गहरा गया है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिवपुरी शहर को मणिखेड़ा बांध से पानी उपलब्ध कराने वाली मुख्य पाइपलाइन सूखी पड़ी है, क्योंकि जलापूर्ति करने वाली बिजली मोटर एक बार फिर खराब हो गई है। इसके कारण शहर में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News