MP के नामी कारोबारी की 4 गोलियां मारकर हत्या, पूरे इलाके में फैली सनसनी
Friday, May 22, 2026-05:32 PM (IST)
इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। जहां स्थित लसूडिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात को एक रेती कारोबारी को चार गोलियां मारकर हत्या की गई। पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
जानकारी के अनुसार, यह घटना लसूडिया क्षेत्र की गुलाब बाग कॉलोनी में हुई। जहां निवासी अभयेंद्र सिंह पुत्र अटल सिंह तोमर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। घटना में युवक की चार गोलियां लगी। जिस वजह से उसकी मौके पर मौत हो गई। इधर, गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके पर फरार हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में घटना को पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि साल 2024 में अभयेंद्र ने एक गोलीकांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने आशंका जताई है कि पुरानी रजिश खूनी संघर्ष बना है।
मृतक अभयेंद्र भिंड में रेत के कारोबार से सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ था। वह करीब 4 माह पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था और इंदौर में आकर रहने लगा था। इंदौर में वह कंस्ट्रक्शन और कॉन्ट्रैक्टर का काम देख रहा था।

