Punjab Kesari MP ads

पति से अवैध संबंध का शक! कॉलेज छात्रा की सुपारी देकर कराई हत्या, पूरे इलाके में फैली सनसनी

Saturday, May 23, 2026-12:35 PM (IST)

CG Desk: छत्तीसगढ़ राजय में से एक सनसनीखेज वारदात खबर सामने आई है। जहां पति से अवैध संबंध के शक के चलते पत्नी ने खौफनाक साजिश रच डाली। आरोप है कि एक कॉलेज छात्रा की सुपारी देकर हत्या कराई गई। बताया जा रहा है कि उसका पति डीआरजी जवान है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी मां-बेटी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला दंतेवाड़ा जिला का है। जहां वर्ष 2024 में कालेज छात्रा रामदई कश्यप (22) की गुमशुदगी परिजनों ने पुलिस में दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि छात्रा डीआरजी जवान पांडू करटम के संपर्क में थी। जबकि उसकी दूसरी पत्नी कमली करटम को दोनों की नजदीकिया पंसद नहीं थी। पांडू करटम की पहली पत्नी मर चुकी थी। जिससे उसको एक बेटी भी है।

वहीं, कमली और पति के बीच छात्रा को लेकर विवाद रहता था। उसे पति पर कॉलेज छात्रा के साथ अवैध संबंध का शक था। इसी कारण महिला ने अपने रिश्तेदार हुंगाराम उर्फ बुटू करटम को 50 हजार रुपये देकर हत्या करवा दी। आरोप है कि हुंगाराम ने घर में घुसकर रामदई का मुंह और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर पिकअप वाहन से ग्राम तोयलंका ले आया और नाले के किनारे दफना दिया। पुलिस ने पत्नी कमली और बेटी लक्ष्मी की निशानदेही पर छात्रा का कंकाल बरामद किया गया है। जिसे परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जबकि हत्या का मुख्य आरोपी फरार है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News