Punjab Kesari MP ads

MP में अगले 48 घंटे भारी! कई जिलों में आंधी, भारी बारिश और ओलें मचाएगी तबाही, रहें सावधान

Thursday, Jun 04, 2026-11:44 AM (IST)

भोपाल: मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। तेज आंधी-बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। इसी बीच मौसम का ताजा अपडेट सामने आया है। अगले 48 घंटे के लिए मौसम की चेतावनी जारी की गई है। करीब 39 जिलों में आंधी, भारी बारिश और ओलें की संभावना जताई गई है। इन जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया गया है।

दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मध्य प्रदेश में अगले दो दिन यानी शुक्रवार और शनिवार को मौसम की चेतावनी जारी की गई है। राज्य के करीब 39 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इसके चलते मुरैना, श्योपुर, छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, रीवा, मऊगंज, सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, निवाड़ी, मैहर और पांढ़ुर्णा जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।  

इसके अलावा इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। कई क्षेत्रों में आकाशीय बिजली के साथ ओले गिरने की आशंका जताई गई है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। तेज आंधी-बारिश व आकाशीय बिजली चमकने के दौरान लोगों को खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे नहीं ठहरने की अपील की गई है। वहीं, कई जगहों पर खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान होने की आशंका के बीच किसानों को भी सतर्क रहना होगा।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News