MP News: शहर में बिजली रहेगी बंद, लगेगा लंबा Power Cut
Monday, Jun 01, 2026-10:54 AM (IST)
भोपालः मध्यप्रदेश के भोपाल में बिजली बंद रहने की सूचना है। आज यानी सोमवार को करीब 40 इलाकों में बिजली कटौती होगी। बताया जा रहा है कि आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते इन इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। यहां 2 से 6 घंटे तक बिजली गुल रहने वाली है।
जानकारी के अनुसार, शहर के रोहित नगर, न्यू कबाड़खाना, दीपक सोसायटी, हमीदिया रोड, ब्रज कॉलोनी, माया इन्क्लेव, करोंद चौराहा, पलासी, एलेक्सर ग्रीन, नाइस स्पेश कॉलोनी, राज नगर, प्रिंस प्रेस्टिडसाइड, फॉरच्यून कस्तूरी, सागर हाइट्स, दीपक सोसायटी, अक्षत होम्स, निखिल बंगलो, रोहित नगर, देवालय, निरुपम रॉयल समेत कई बड़े इलाकों भी बिजली प्रभावित रहेगी। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम करने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

