Punjab Kesari MP ads

MP के कई इलाकों में बिजली रहेगी बंद, भीषण गर्मी में लगेगा लंबा Powercut; जानें वजह

Wednesday, May 20, 2026-09:30 AM (IST)

छतरपुर (राजेश चौरसिया): मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में बिजली कट लगने की सूचना है। शहर के कई इलाकों में आज बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 33/11 केवी उपकेंद्र सौरा रोड पर रखरखाव कार्य किया जाना है। इसके चलते सुबह 8 बजे से 11 बजे तक विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।

विभाग के अनुसार नौगांव रोड, नारायणपुरा रोड, बस स्टैंड, अपोलो क्रॉस रोड, गायत्री मंदिर के पास, शिल्पशाला, हटवारा, मऊ दरवाजा, चित्र टॉकीज क्षेत्र, सौरा रोड, रघुनंदन विहार कॉलोनी, गौतम नगर, केंद्रीय विद्यालय के पीछे, पेप्टेक टाउन, विश्वनाथ कॉलोनी और अशोक डालडा के आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की अपील की है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News