Punjab Kesari MP ads

MP में अगले 24 घंटे भारी! भीषण गर्मी मचाएगी तांडव...सभी 55 जिलों में दिखेगा असर, एमपीवासियों रहें सावधान

Monday, May 11, 2026-10:07 AM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश में 12 मई से आंधी और बारिश का दौर लगभग खत्म होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे बाद यानी मंगलवार से गर्मी तांडव मचाएगी। राज्य के सभी 55 जिलों में झुलसा देने वाली गर्मी का असर दिखेगा। इसके चलते कई हिस्सों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। आज यानी सोमवार को प्रदेश के आठ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

दरअसल, मध्य प्रदेश में दो ट्रफ लाइन और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन की सक्रियता पाई गई है। इसके चलते पूर्वी और मध्य भागों में आंधी-बारिश और पश्चिमी संभागों में भीषण गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस तहर के मौसम में लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

8 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, आज यानी सोमवार को राज्य के 8 जिलों में मौसम की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान मंडला, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर, उमरिया और शहडोल जिलों में आंधी-बारिश की आशंका जताई गई है। इसके लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

यहां लोगों को तेज गर्मी महसूस होगी
कल यानी मंगलवार को राज्य के भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड में लोगों को तेज गर्मी महसूस होगी।

इन जिलों में दिखेगा भीषण गर्मी का असर
इसके अलावा राज्य के श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, पांढुर्ना, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की सलाह
गर्मी बढ़ने के साथ लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने दोपहर में लंबे समय तक धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के सूती कपड़े पहनने की अपील की है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News